कुँआनो नदी का जहरीला हुआ पानी, भारी मात्रा में मक्षलियों की मौत

611

मक्षलियों की मची लूट-
उरुवा बाजार
धुरियापार स्थित कुँआनो नदी का पानी जहरीला हो जाने के चलते अधिकतर मक्षलियां सतह पर आकर तड़प-तड़प कर दम तोड़ने लगी।

Advertisement

दिन रविवार की सुबह क्षेत्र का एक ग्रामीण नदी के किनारे टहलने गया था उसने देखा कि नदी की बड़ी- बड़ी मक्षलिया पानी की सतह पर तड़प रही हैं।उसने कस्बे में आकर लोगों को इसकी जानकारी दी।

दिन रविवार की सुबह से मछुआरे सहित अन्य ग्रामवासी मछलियां इकठ्ठी करने में लगे हुए हैं।
अब तक क्षेत्र में कई कुंतल मछलियां बेची जा चुकी हैं।

बुद्धिजीवियों ने आशंका व्यक्त किया है कि गोरखपुर गीडा क्षेत्र से कारखाने के कचरा डालने से यह स्थिति उतपन्न हुई है।