गोरखपुर। जिले के गगहा क्षेत्र में छठ पर्व पर एक ऐसा हादसा हो गया जिससे एक परिवार की सारी खुशियां ही मातम में बदल गईं।
गगहा थाना एरिया के कोठा निवासी 19 वर्षीय अमन साहनी पुत्र मुन्ना साहनी पांच बहनों का एकलौता भाई था, दो बहनों अन्नू व अंजू की शादी हो गयी थी। जो छठ महापर्व का व्रत रखने के लिए अपने मायके आयी हुई थी।
शनिवार की सुबह बहनों के साथ कोठा गांव के सामने राप्ती नदी पर पहुंचा। बहनें पानी में घुसकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सूर्य के निकलने का इन्तज़ार कर रही थी।
इधर अमन अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने लगा। उसी में तैराकी को लेकर होड़ लग गयी और दोस्तों संग नदी पार करने लगा। दो बार नदी पार कर लिया तीसरी बार वापस आते समय नदी की बीच धारा में डूब गया।
बाकी दोस्त जब नदी पार कर आ गये तो उसे नहीं देखा फिर सभी मित्रों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
बहनों को जैसे ही यह बात उनकी कानों तक गूंजी व रोने चिल्लाने लगी। व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देते हुए अमन के सकुशल वापस लौटने की मन्नतें मांगी।
सुचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से छानबीन कर रही है, काफी मशक्कत के बाद अमन का शव नदी में से निकाला गया।