नई दिल्ली। दिल्ली से घर लौट रहे पैदल मजदूरों ने सहारनपुर में भारी हंगामा शुरू कर दिया है। ये सभी मजदूर पैदल ही अपने घर बिहार जाने के लिए निकले हैं लेकिन पुलिस वाले इन्हें रोक रहे हैं।
इसी वजह से मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और अंबाला हाई-वे जाम कर दिया। मजदूरों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि या तो उन्हें आगे बढ़ने दिया जाए या फिर उनकी वापसी के लिए ट्रेन की व्यवस्था की जाए। अन्यथा वो अब यहीं जमे रहेंगे, वापस नहीं लौटेंगे।
वहीं दूसरी तरफ झांसी में भी प्रवासी मजदूरों को रोके जाने पर जमकर बवाल हुआ। मजदूरों को ट्रक से न भेज कर बसो से भेजने की सरकारी कोशिश विफल हो गयी। रात भर से रुके प्रवासियों का सब्र टूटा गया और उन्होंने पुलिस से भी जमकर अभद्रता।
मजदूरों ने जमकर किया प्रदर्शन। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। एसपी सिटी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। पुलिस को धकियाते हुए निकले ट्रक से। मजदूरों का कहना कोई नहीं सुनने वाला। जब कोई हमारी नहीं सुने तो हम किसी कि क्यों सुने।