जब खुलेआम सड़क पर देर रात रास्ता रोक कर बैठ गया अजगर, अटक गयी लोगों की सांसे

626
snake

कल देर रात गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर तब जाम लग गया जब अचानक सड़क पर एक बड़ा अजगर आ गया.  बस्ती-लखनऊ फोरलेन पर शुक्रवार की रात करीब 10.45 बजे एक अजगर सांप ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। पॉलीटेक्निक चौराहे पर रात में अचानक सड़क के बीच में पड़े अजगर को देख एक के बाद एक कई वाहनों के ब्रेक लगते गए।

Advertisement

कोई भी अजगर के ऊपर तो दूर उसके बगल से भी वाहन नहीं निकालना चाह रहा था। सभी उसके वाहन की चपेट में आने की आशंका से सहमे हुए थे। रात करीब 11.15 पर लोगों ने लाठी-डंडे से सरका कर उसे सड़क किनारे गड्ढे में डाला। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका। लोगों का कहना था कि सड़क किनारे झाड़ियों में से निकलकर रेंगते हुए अजगर हाईवे पर पहुंच गया था।