कुशीनगर, असना के ग्रामवासियों ने महामारी से लड़ने हेतु CM राहत कोष में की आर्थिक मदद

642

कुशीनगर। कोविड 19 महामारी से पूरा विश्व लड़ रहा है, अपना देश भारत भी इससे लड़कर इसे हराने का संकल्प लिया है। देश मे लॉकडाउन के चलते देश के स्वास्थ्यकर्मी,सफाईकर्मीयों के साथ ही पुलिस बल पूरी शिद्दत से देश को बचाने में अपने जान की परवाह नहीं कर रहे हैं। इस बीमारी में बहुत से लोगों के रोजगार छीन गए। लोग भूखे रहने को मजबूर न हो इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार जरूरतमंदों को हर जरूरी सुविधाएं देने की हर कोशिश कर रही। ईस संकट की घड़ी में कप्तानगंज तहसील के असना के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद कर मानवता की मिसाल पेश किया है। गाँव के असना गाँव के सोशल वर्कर जितेंद्र तिवारी के नेतृव में ग्रामीणों ने बारह हजार का चेक एसडीएम कप्तानगंज को सौंपा।

Advertisement

जितेंद्र तिवारी ने कहा कि गरीबों,असहायों की मदद करने से धन नहीं घटता। मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है इसीलिए जो भी लोग सक्षम हैं उन्हें जरूरतमन्दों के लिए आगे आने की आवश्यकता है।

बिना किसी भेद-भाव के एक दूसरे के सहयोग से ही मानवता की मिशाल पेश करते हुए इस महामारी से लड़ने के लिए जागरूक लोगों को आगे आना चाहिए। निश्चित ही हमे सफलता प्राप्त होगी।