प्रधान के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

575

गोरखपुर।

Advertisement

गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिवकर में फेसबुक पर ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रामक दुषप्रचार करना उसी गांव के दो लोगों को मंहगा पड़ गया। स्थानीय पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जिवकर के ग्राम प्रधान सरितेश मिश्र ने पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर से मिलकर शिकायत दर्ज कराया था जिसको संज्ञान में लेते हुए उन्होंने उचित करवाई का भरोसा दिलाया।

प्रधान ने बताया कि गांव के ही रामविनय पाण्डेय जो वर्तमान में विदेश में रहते हैं व ओमप्रकाश यादव द्वारा काफी दिनों से मेरे ऊपर अशोभनीय टिप्पणी और मेरी प्रतिष्ठा के खिलाफ ग्राम पंचायत में विवाद कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों का फर्जी फोटो बनवाकर फेसबुक के द्वारा जनता में फैलाया जा रहा है जिससे गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

ग्राम प्रधान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को रामविनय पाण्डेय पुत्र रामदरश पाण्डेय व ओमप्रकाश यादव पुत्र स्व नेबूलाल यादव के खिलाफ धारा 500,501भा द सं व 67 आई टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।