गणतंत्र दिवस की परेड में UP की झांकी को मिला पहला स्थान, लोगों ने कहा जय श्री राम

551

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर निकाली गयी उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला है।

Advertisement

इस बार परेड में यूपी की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों में सबसे अच्छा माना गया है।

रक्षा मंत्री इसे पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का वैभव को दिल्ली के राजपथ से पूरी दुनिया ने देखा है।

राम-झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस बार यूपी ने राजपथ पर पहला स्थान प्राप्त किया है।

बीते साल भी उत्तर प्रदेश को दूसरा स्थान मिला था। बताया जा रहा है कि दशकों बाद ऐसा अवसर आया कि जिसमें राजपथ की झांकी में पहला स्थान मिला हो।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल कहते हैं कि उत्तर प्रदेश की झांकी में यहां की पुरानी विरासत और संस्कृति की झलक दिखाई गयी है।