भीषण गर्मी से राहत के लिए लोग जा रहें नौका विहार
पुरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं, हर कोई इस समय घर में दुबक कर बैठा है क्योंकि धुप इतनी तेज है। दिन भर तपती धुप के बाद शाम होते ही शहर के रामगढ़ताल स्थित नौका विहार पर लोगों का जमावड़ा लग रहा। लोग ताल किनारे बैठ कर ठंडी हवाओं का मजा ले रहें।
Advertisement
हालाँकि कुछ दिन पहले ही तेज आंधी और थोड़ी देर हुई बारिश से गोरखपुर सहित आसपास के लोगों को थोड़ी राहत जरूर पहुंची है। वहीं मौसम विभाग ने सुचना जारी कर जानकारी साझा किया है कि कुछ दिन बाद मानसून जल्द प्रदेश में दस्तक देगी।