देश के लिए लद्दाख सीमा पर शहीद हुए जवानों को पूरा देश दे रहा सलामी
नई दिल्ली। लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों से संघर्ष करते हुए शहीद हुए देश के 20 जवानों को पूरा देश सलाम कर रहा है। 15 जून की रात को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना के जवानों का संघर्ष हुआ था।
Advertisement
इस खूनी झड़प में 20 जवानों ने देश के लिए शहादत दे दी। अब इस गम और गुस्से के बीच सभी के पार्थिव शरीरों को उनके गांव वापस लाया जा रहा है।