DAV नारंग इंटर कॉलेज, घुघली के प्रधानाचार्य उड़ा रहे लॉकडाउन की धज्जियां
महाराजगंज। घुघली के एक सरकारी कॉलेज में लॉकडाउन के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। यह धज्जी और कोई नहीं बल्कि कॉलेज के प्रधानाचार्य ही उड़ा रहे हैं। प्रिंसिपल एसके सिंह के नादिरशाही फरमान से कॉलेज के कर्मचारी भी परेशान हैं। बता दें कि बीते 31 मार्च को डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य सुरेंन्द्र पांडेय रिटायर हो गए।
Advertisement
1 अप्रैल को ही एसके सिंह को कॉलेज प्रिंसिपल का चार्ज मिल गया। लेकिन नये प्रिंसिपल साहब ने औपचारिकता पूरी करने के नाम पर आज फिर कॉलेज खोल दिया। इतना ही नहीं इन्होंने ग्रुप फोटो भी खिंचवाना बहुत जरूरी समझा।
सूत्रों के अनुसार प्रिंसिपल एसके सिंह रखवाली और अन्य बहानों से सबकी ड्यूटी लगाने पर आमादा हैं। इस बारे में प्रिंसिपल एसके सिंह ने महाराजगंज लाइव से बताया कि औपचारिकता पूरी करने के लिए ऐसा किया गया है।