MMM के ‛अभ्युदय’ में पहले दिन नन्हे उस्तादों का जलवा

841

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक संस्थान गोरखपुर में हर साल मनाए जाने वाला अब ‛अभ्युदय’ 2020 आज से शुरू हो गया।

Advertisement

हालांकि आधिकारिक रूप से कल अभ्युदय की शुरुआत गोरखपुर के सांसद रवि किशन के हाथों होना है। रवि किशन के साथ साथ गोरखपुर मेयर सीताराम जायसवाल भी शामिल होंगे।

आपको बता दें कि ‛अभ्युदय’ मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोरखपुर छात्रों द्वारा मनाया जाने वाला एनुअल फेस्ट होता है। जिसमें पूरे कैम्प्स को खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है।

सभी छात्र इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं साथ ही गोरखपुर के कई अन्य इंस्टिट्यूट भी इस इवेंट का हिस्सा बनते हैं। इस इवेंट की खास बात यह होती है कि इस इवेंट का पूरा मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के हाथ में होता है। विश्वविद्यालय प्रशासन सिर्फ सुपर विजन का काम करता है।