लॉकडाउन में घर छोड़कर भागते लव-बर्ड्स को देवरिया पुलिस ने चौराहे पर ही पकड़ लिया

480

देवरिया। एक तरफ जहां पूरे देश में लॉकडाउन है, लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं वहीं देवरिया के तरकुलवा में एक कपल इस लॉकडाउन में ही साथ जीने मरने की कसमें खाकर घर छोड़कर भाग निकले।

Advertisement

लेकिन उन दोनों की किस्मत ही खराब थी और रास्ते में ही उन्हें पुलिस मिल गई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की दोनों ने घर से निकलने की बात कही। पुलिस दोनों को थाने लाई और दोनों के घरवालों को फोन करके बुला लिया।

देवरिया के तरकुलवा के एक गांव का लड़का गांव की ही लड़की से प्रेम करता है। जैसा कि ज्यादातर टिपिकल स्टोरी में होता है घरवालों को जैसे ही इस लव बर्ड्स के बारे में पता चला घर वालों ने फौरन इनके प्यार मोहब्बत पर बैन लगा दिया।

लेकिन घर वालों का बैन लगाने के बाद प्यार और बढ़ने लगा। दोनों ने मिलकर फैसला किया कि घर छोड़कर भाग चलेंगे साथ में जिएंगे साथ में मरेंगे। शनिवार की सुबह दोनों घर से पैदल ही निकल पड़े।

कंचनपुर महुआनी मार्ग पर कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित किए गए विशुनपुर कला चौराहे पर इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान यह कपल चौराहे पर पहुंच गया।

शनिवार की सुबह दोनों घर से पैदल ही निकल पड़े। कंचनपुर महुआनी मार्ग पर कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित किए गए विशुनपुर कला चौराहे पर इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान यह कपल चौराहे पर पहुंच गया।

दोनों ने मिलकर फैसला किया कि घर छोड़कर भाग चलेंगे साथ में जाएंगे साथ में मरेंगे। शनिवार की सुबह दोनों घर से पैदल ही निकल पड़े। कंचनपुर महुआनी मार्ग पर कोरोना का हॉटस्पॉट घोषित किए गए विशुनपुर कला चौराहे पर इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान यह कपल चौराहे पर पहुंच गया।