चिड़ियाघर पर आज पार्किंग को लेकर विवाद, गार्ड के बंदूक से चली गोली

645

गोरखपुर। अपने लोककार्पण के बाद से ही चिड़ियाघर रोज किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रह रहा है। आज पार्किंग को लेकर विवाद हो गया जिसमें गोली चल गई। विवाद के बीच अचानक गार्ड शशिकांत मिश्रा के सरकारी बंदूक से गोली चल गई। आवाज सुनते ही आफरा तफरी मच गई।

Advertisement

दरअसल, दोपहर में स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि के साथ प्राणि उद्यान के रेंजन द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क पर घेराव शुरू कर दिया। इकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे थे कि इसी बीच अचानक गार्ड के सरकारी बंदूक से गोली चल गई थी।

पुलिस के मुताबिक कंधे से बंदूर गिरने पर गोली चली थी। गार्ड के दाहिने पैर के अंगुठे में गोली लगने की वजह से उसे एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती करावाय गया है। रामगढ़ताल पुलिस बंदूक कब्जे में लेकर गार्ड के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

बुधवार सुबह से ही प्राणि उद्यान में जाने वालों की लंबी लाइन लगी थी। बुधवार को भीड़ मंगलवार की तुलना में कुछ कम थी। इसलिए गेट खुला रखा गया। इसी बीच अचानक विवाद हो गया।

रामगढ़ताल मोहल्ले के स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि और भाजपा के वार्ड अध्यक्ष अरविंद निषाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि चिड़ियाघर पर होने वाले भीड़-भाड़ से स्थानीय लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। मंगलवार को भी दस हजार की संख्या में भीड़ आई थी लेकिन अव्यवस्था की वजह से काफी लोगों को वापस लौटना पड़ा था।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर वह चिड़ियाघर के पास पहुंचे थे कि वन विभाग के रेंजर सुनील राव दो-तीन सिपाहियों के साथ पहुंचे और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को भाजपा वार्ड अध्यक्ष बताने के बाद भी वन कर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें चिड़ियाघर के बगल में खाली मैदान में दौड़ा दौड़कर पीटा गया।

स्थानीय लोगों के बीच बचाव करने पर उनकी जान बच सकी। घटना के बाद स्थानीय लोग चिड़ियाघर के गेट नंबर एक पर जुट गए। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताना शुरू कर दिया। इसी दौरान गोली चलने की घटना घट गई।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उक्त रेंजर के साथ अन्य लोगों की गिरफ्तारी न होने तक उनकी तरफ से आंदोलन जारी रखा जाएगा। पूरे मामले में रेंजर सुनील राव को उनके दोनों नंबर पर फोन कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। उनका दोनों नंबर बंद होने की वजह से संपर्क नहीं हो पाया।

गार्ड शशिकांत मिश्रा का कहना है कि भीड़ अचानक से बढ़ रही थी, उन्हें लगा कि अनियंत्रित भीड़ को देखकर हवा में गोली चलाने का आदेश मिलता तो इसी की तैयारी में बंदूर में गोली भर रहा था। कि अचानक बंदूर हाथ से सरक कर नीचे उसी के पैर की ओर गिर गई और गोली चल गई। इससे दाएं पैर के जूते को फाड़ते हुए गोली अंगूठे पर लग गई।

पर्किंग को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा
प्राणि उद्यान के सूत्रों की माने तो चिड़ियाघर के बाएं तरफ खाली मैदान में स्थानीय लोगों द्वारा पार्किंग किया जा रहा था। इसी सूचना पर अंदर से रेंजर व अन्य लोग बाहर आए।

पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद ने अलग ही रूप धारण कर लिया। हालांकि, प्राणि उद्यान प्रबंधन का भी मानना है कि चिड़ियाघर परिसर के अंदर ही सिर्फ प्राणि उद्यान के कर्मचारियों को स्थिति संभालने का जिम्मेदारी है। इसके बाहर कुछ भी होता है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को देनी चाहिए न कि अंदर के कर्मचारियों को इसका विरोध जताना चाहिए।

वहीं सीओ कैंट का कहना है की जू के में गेट पर के एक्स आर्मीमैन देवरिया जिले के बिंदौलिया गांव निवासी शशिकांत मिश्रा की तैनाती थी। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक इनकी ड्यूटी लगी थी। पास में लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक (12 बोर) थी। वो अचानक छिटककर कंधे से नीचे गिर गई जिससे वह घायल हो गया। अन्य कोई घायल नहीं हुआ है। शांति व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई। उसकी लाइसेंसी बंदूक लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सीओ कैंट

पार्षद प्रतिनिधि ने दर्ज कराई शिकायत
रामगढ़ताल इंस्पेक्टर जगतनारायण सिंह ने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि अरविंद निषाद ने तहरीर देकर वन रेंजर सुनील राव, अभिषेक कुमार आजाद के साथ सुरक्षा कर्मियों पर बलसलुकी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी। गार्ड के बंदूक से गोली चलने की घटना मारपीट से अलग है। गार्ड की बंदूक को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पूरे मामले की जांच शुरू
चिड़ियाघर के डायरेक्टर राजामोहन ने बताया है कि सैनिक कल्याण बोर्ड से रिटायर फौजी को गेट पर सुरक्षा पर तैनात किए गए हैं। दो तरह के गार्ड प्राणि उद्यान में लगे हैं। इनमें एक के पास असलहे होते हैं जबकि दूसरा बिना असलहे के हैं। गोली चलने की सूचना मिली है इसकी जांच करवाई जा रही है। पार्किंग के विवाद को लेकर रेंजर मौके पर गए थे। उस मामले की जांच भी होगी। जिसकी गलती मिलेगा सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।