दूल्हा-दुल्हन सुहागरात वाले दिन आपस में लड़ पड़े, मामला पहुंचा थाने में

355

महराजगंज। यूपी के महराजगंज जिले में से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया जहाँ अग्नि को साक्षी मानकर जन्म जन्मान्तर तक साथ निभाने का वादा करने वाले दूल्हा-दुल्हन सुहागरात वाले दिन ही आपस में लड़ पड़े। लड़ाई ऐसी की बात हाथापाई तक पहुँच गयी।

Advertisement


दरअसल ससुराल पहुंचते ही सुहागरात वाले दिन दूल्हा और दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई फिर मारपीट शुरू हो गई। दोनों के झगड़े में ससुराल के अन्य सदस्य भी इस विवाद में कूद पड़े, फिर सभी ने मिलकर दुल्हन को बेरहमी से पीट दिया।

अगले दिन सुबह होते ही दुल्हन ने मारपीट की जानकारी अपने मायके पक्ष को दी। विवाद के बाद लड़की के मायके वाले ससुराल पहुंच और विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद मंगलवार को दूल्हन अपने मायके आ गई और ससुराल में रहने के लिए तैयार नहीं है।


इस मामले में दूल्हा विशाल का कहना है कि दुल्हन शादी के सेज पर पहुंचने के बाद फोन पर लगातार किसी से बात कर रही थी। यह देख घर में खुसर-फुसर शुरू हो गई। मोबाइल से बात करने के सवाल पर वो मुझ पर भड़क गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।


वहीं मामले पर दुल्हन का कहना है कि ससुराल में जाने के बाद पूरा दिन गुजर गया। पति कमरे में ही नहीं आया, ससुराल के लोग उसे कमरे में भेज रहे थे, फिर भी वह नहीं आ रहा था। और जब कमरे में आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारने-पीटने लगा। उसके साथ ससुराल पक्ष के बाकि सदस्य भी मारने-पीटने लगे।


बता दें घटना के अगले दिन ही दुल्हन अपनी मां के साथ दुल्हन पुरन्दरपुर थाने पर पहुंची। जहां पर थानाध्यक्ष को पूरी घटना की जानकारी देते हुए महिला पुलिस को अपनी चोट की निशान दिखाए। पुलिस ने दुल्हन की मां की तहरीर पर दूल्हे विशाल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।