Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में CAA को लेकर फिर से तनाव, पुलिस ने छोड़े आंसू...

अलीगढ़ में CAA को लेकर फिर से तनाव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

अलीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अलीगढ़ में माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। यहां ऊपरकोट में प्रदर्शन जारी है जबकि शाहजमाल में हालात बेकाबू हो रहे हैं। जुलूस की शक्ल में सैकड़ों लोग सड़कों पर हैं। प्रदर्शन करने जा कुछ युवकों ने तुर्कमान गेट पर प्राचीन नवदुर्गा पथवारी मंदिर पर पथराव कर दिया। बवाल में तारिक नाम के व्यक्ति को गोली लगी है, जिससे बाद से हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं।

अलीगढ़ में दोपहर बाद हालात बिगड़े गए। ऊपरकोट पर हालात सामान्य करने में जुटी पुलिस पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को पकडऩे का प्रयास। इससे महिलाओं में गुस्सा बढ़ गया। ज्यादा पथराव होने पर गुस्साई पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। धरना दे रहीं महिलाएं भी भाग गईं। कुछ लोगों ने ज्वलंत चीजें फेंकी जिससे दुकानों के आगे लगे पर्दों में आग लग गई। बाद में इसे भुजा दिया गया।

Exit mobile version