आपके गली मुहल्ले के स्ट्रीट फूड की मिलेगी अनलाइन जानकारी, MMMUT के स्टूडेंट्स ने शुरू किया स्टार्टअप

365

गोरखपुर। तकनीकी के जमाने में हर कोई डिजिटल होना चाहता है। हर कोई आनलाईन जानकारी बटोरना चाहता है। लेकिन स्टीट वेंडर जानकारी और अवेरनेस की कमी के चलते अनलाइन नहीं हो पाते हैं।

Advertisement

ऐसे में अगर आप स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं और शहर के बेहतरीन ठेलेवाले की जानकारी चाहिए तो अब वो आपको एक क्लिक में मिलेगी। इसके लिए आपको सिर्फ एक मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। इसका नाम है ठेलेवाला।

इस एप को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कंप्यूटर साइंस विभाग के दो छात्रों ने विकसित किया है।

दोनों बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। इस एप में ठेले, खोमचे और रेहड़ी लगाने वालों का विवरण मिलेगा। इस एप पर अब तक 50 दुकानदार पंजीकृत हो चुके हैं।

एप को विकसित करने वाले स्टूडेंट्स ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एक महीने पहले वोकल फॉर लोकल अभियान शुरू किया।

उन्हीं के एलान के बाद इस एप को विकसित करने का विचार आया। यह पूरी तरह से स्ट्रीट वेंडर की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। इस एप में हिन्दी, अंग्रेजी और भोजपुरी भाषा में जानकारी मिलेगी।

इस एप में कई स्पेशल फीचर हैं। इस एप को डाउनलोड करने वाला अपने आसपास के ठेले, खोमचे और छोटे दुकानादारों का विवरण अपलोड कर सकेंगे।

इनकी गुणवत्ता को लेकर रेटिंग और विवरण भी दे सकेंगे। ठेलेवाले भी अपने व्यवसाय का विवरण और खासियत बता सकेंगे। इसमें वे समानों के रेट-लिस्ट भी दे सकेंगे। इसमें दुकानदार और ग्राहक आपस में संवाद भी कर सकेंगे।

इस एप को देश के हर जिले की जरूरत के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इसमें देश के अंदर प्रचलित भाषाओं के साथ गलियों की जानकारी दर्ज होगी।

ऐसे में देश में कहीं भी जाने पर वहां के ठेले और खोमचे वालों की जानकारी मिलेगी। इस एप पर ठेले वालों का ही विज्ञापन भी होगा।