उरुवा में दिल्ली से आयी महिला की मौत को लेकर हड़कंप
गोरखपुर। उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में 17 अप्रैल को दिल्ली से आयी महिला की मौत को लेकर हड़कंप मच गया। मौके पर उरुवा पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की कोरोना टीम पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग की कोरोना टीम के डॉक्टर ने बताया कि महिला में कोरोना बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाये गये। महिला की मौत हार्ट अटैक से हुयी है।
गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा भलुआन निवासिनी 65 वर्षीया फातिमा पत्नी असगर 21 मार्च को दिल्ली से अपने घर कोठा भलुवान आयी। फातिमा को रक्तचाप की बीमारी थी। अपने घर से 16 अप्रैल को उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में अपनी लड़की के घर आयी थी।
बताया जाता है कि पहाड़पुर आने के बाद उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गया। जिसका इलाज लोकल डॉक्टर से हुआ। इसी दौरान उनकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि फातिमा को रक्तचाप की बीमारी भी थी।