विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने किया सम्मानित

1346

रविवार के दिन गोरखनाथ मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष गोरखपुर इंजीनियर राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई इसी क्रम में सदर तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सदर तहसील उपाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल भटहट ब्लाक अध्यक्ष रामनवमी सहानी ने बताया कि संगठन का विस्तार कार्य जल्द ही पूरा होगा।

Advertisement

संगठन को हर ग्राम सभा ब्लॉक विधानसभा नगर पंचायत एवं अन्य क्षेत्रों में संगठन का विस्तार कार्य जल्द ही संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंतिम में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के द्वारा संगठन के सभी पदाधिकारियों को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा प्रकाशित पराक्रम पत्रिका एवं अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, जिला अध्यक्ष गोरखपुर इंजीनियर राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, सदर तहसील अध्यक्ष गोरखपुर धर्मेंद्र कुमार, सदर तहसील उपाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल, भटहट ब्लॉक अध्यक्ष राम नवमी साहनी, भटहट ब्लॉक महामंत्री नन्हे लाल, भटहट ब्लॉक के कार्यकर्ता अजय जयसवाल, खजनी तहसील अध्यक्ष सुनील यादव एवं अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।