मुम्बई जाने वाली दूसरी फ्लाइट हुई बंद

680

मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट रविवार (27 अक्टूबर) से बंद हो गई। कंपनी ने एक माह पहले ही टिकटों की बुकिंग बंद कर दी थी। इसके अलावा रविवार से ही विंटर शेड्यूल लागू होगा। दिल्ली व कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल बदल जाएगा

Advertisement

गोरखपुर एयरपोर्ट से आठ उड़ानें होती थीं। जिसमें दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया के विमान उड़ान भरते हें। मुंबई के लिए स्पाइस की दो, बंगलूरू, कोलकाता और हैदराबाद के लिए इंडिगो की एक उड़ान होती है।

विंटर शेड्यूल में शाम पांच बजे गोरखपुर से मुंबई जाने वाले स्पाइस जेट के विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली है। विमान कंपनी ने शेड्यूल बदलकर उड़ान जारी रखने का प्रयास किया लेकिन मुंबई में स्लाट खाली नहीं था। विमान कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि ठंड खत्म होने पर ही मुंबई की दूसरी उड़ान फिर से शुरू होगी।

फ्लाइट
(27 अक्‍टूबर से लागू)

दिल्ली के लिए