लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के सामने किसी ने मार दिया बम, जांच में जुटी पुलिस

333

लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष छात्रावास के बाहर हुए धमाके से दहशत फैल गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मौके से बम के हिस्से बरामद किए।

Advertisement

पुलिस ने तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि घटना शाम करीब पांच बजे की है। विश्वविद्यालय के वॉलीबॉल कोर्ट के पास बम की आवाज आई।

इस दौरान तीन युवकों को बम फोड़ का भागते हुए देखा गया। अचानक हुए धमाकों से छात्रों में दहशत फैल गई।

प्रॉक्टर ने बताया कि वह बाहर निकले तो दो बाइकों पर तीन युवक भाग रहे थे। इस पर उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। उसके बाद तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लड़कों में विवाद हुआ था जिसमें पटाखा बम किसी ने फोड़ दिया था। कोई घायल नहीं हुआ है।

उधर इस पूरी घटना को लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य की टेंडरिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।