गोरखपुर। शहर में 13 फरवरी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का कार्यक्रम है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया गोरखपुर में सत्यम लान में 13 फरवरी को मंडलीय सम्मेलन होगा जिसमें प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री बाबू भगवती सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी, पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, चौधरी चरण सिंह के साथ सहयोगी किसान नेता चौधरी पाल समेत कई दिग्गज नेता सम्मेलन में भाग लेंगे।
वही दूसरी तरफ बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंडेला अवॉर्डी दीपक मिश्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश 558 अरब डॉलर के कर्ज में है। पूरे बजट का 18% लगभग 7 लाख 82 हजार करोड़ रुपए ब्याज चुकाने में जा रहा हैं। देश अरबपतियो के मामले में पांचवें स्थान पर है। जबकि समग्र मानव विकास के लिहाज से 128 और प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से 139 देशों के पीछे है।
भारत में बेरोजगारी गरीबी आर्थिक क्षमता चरम पर है और भाजपा सरकारें बुनियादी राष्ट्रीय समस्याओं को सुलझाने की बजाय देश को निरर्थक मुद्दों में उलझाए हुए हैं।
राम गंगा राष्ट्रवाद वंदे मातरम देना शौर्य गांधी लोहिया नेहरू जैसी धरोहरों का भाजपा राजनीतिकरण कर देश की संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है जिसके परिणाम भयावह होंगे।