समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया 12 सूत्रीय ज्ञापन

308
Advertisement

बस्ती। जिले में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में जिला अधिकारी के जरिए राज्यपाल को 12 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है।

Advertisement

सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा की जिले में यूरिया की कालाबाजारी से किसान परेशान हैं उन्हें यूरिया अधिक दामों पर मिल रही है। बाढ़ ग्रस्त छेत्रों में लोग काफी परेशान हैं।

उनकी समस्याओं को लेकर,पशुओं के चारे की समस्या को लेकर,मंहगाई ,भ्रष्टाचार,छात्रों की प्रतिपूर्ति सहित अन्य 12 मुद्दों को लेकर आज हम सभी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।

Advertisement

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ,पूर्व विधायक राजेन्द्र चौधरी, राम प्रकाश चौधरी, अभिषेक उपाध्याय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: दिलीप पांडेय

Advertisement

Advertisement