रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी ने खुद को किया आइसोलेट

292

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाने से प्रियंका ने दौरा रद्द किया है। खुद इसकी जानकारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दी।

Advertisement

प्रियंका ने कहा कि वह खुद को क्वारंटीन हो गई हैं। वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई थीं। उन्होंने तत्काल कोरोना जांच कराई। जिसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। प्रियंका ने कहा कि इस असुविधा के लिए मैं माफी मांगती हूं, मैं कांग्रेस विजय की कामना करती हूं।

हालांकि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वॉड्रा कोरोना संक्रमित हैं। रॉबर्ट वॉड्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की।

बता दें कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी आए दिन चुनावी कार्यक्रम में शामिल हो रही थीं।

पिछले दिनों असम और बंगाल में प्रियंका ने कई चुनावी रैली और सभाओं को संबोधित किया था।

सितंबर में भी प्रियंका हुईं थी क्वारंटाइन बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी प्रियंका गांधी अपने घर में क्वारंटाइन हो गई थीं।

उनका कूक कोरोना संक्रमित पाया गया था। डॉक्टरों ने प्रियंका गांधी को घर में 14 दिन तक आइसोलेट रहने की सलाह दी थी।