Home अजब गजब रिवाल्वर रानी बनी दुल्हन, पहले किया हवाई फायर फिर चढ़ी वरमाला के...

रिवाल्वर रानी बनी दुल्हन, पहले किया हवाई फायर फिर चढ़ी वरमाला के स्टेज पर

Advertisement

लखनऊ। लोगों के कितने अजीब अजीब शौक होते है ये किसी से छिपा नहीं है। लेकिन इन शौक के चक्कर में कई लोग हवालात पहुंच जाते हैं तो कई को शर्मशार होना पड़ता है।

ऐसा ही कुछ हुआ प्रतापगढ़ के जेठवारा थाने के पास एक गांव में जहां रविवार रात एक शादी में दुल्हन ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले गोली चलाई फिर दूल्हे को वरमाला पहनाई।

लाल जोड़े में सजी दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

Advertisement

जेठवारा थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर एक गांव में रविवार रात बारात आई थी। जयमाल के लिए आकर्षक मंच सजा था।

रात करीब 11 बजे लाल जोड़े में सजी दुल्हन जयमाल के लिए घर से निकली तो साथ चल रही महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं।

दुल्हन जयमाल के मंच की सीढ़ियां चढ़ने लगी तभी पास मौजूद एक व्यक्ति ने उसके हाथ में रिवाल्वर थमा दी।

Advertisement

दुल्हन ने मंच पर चढ़ते ही पहले रिवाल्वर से हर्ष फायर की उसके बाद वरमाला पहनाई। दुल्हन के रिवाल्वर से गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियों से खुशी जताई।

दूसरे दिन सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इलाके में दुल्हन का रिवाल्वर से फायर करना चर्चा का विषय बना रहा।

हालांकि एसओ जेठवारा संजय पांडेय ने शादी में दुल्हन के हर्ष फायरिंग करने की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Exit mobile version