तपती गर्मी से इस हफ्ते मिल सकती है राहत, 16 जून तक दस्तक दे सकती है मानसून

168
Advertisement

गोरखपुर। चिलचिलाती गर्मी से जहां लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है तो अब लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत देने वाली खबर है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मानसून दस्तक देने वाला जिसके बाद लोगों को गर्मी से खासा राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 16-17 जून को गोरखपुर में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम का मिजाज इस सप्ताह बदल सकता है। अरब सागर से उठा मानसून महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना मानसून का सिस्टम असम होता हुआ बंगाल के सिल्लीगुड़ी तक पहुंच चुका है। दो से तीन दिन में इसके बिहार तक पहुंच जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानियों के मुताबिक 15 जून की रात तक गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज व आसपास के हिस्सों को मानसून छुएगा। 16 और 17 जून तक वाराणसी पहुंचेगा और 18 जून तक आधे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। लखनऊ में भी 17 और 18 जून को बारिश के आसार बन रहे हैं। 19 जून को प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत हैं ।

Advertisement

20 जून को हालांकि इसकी रफ्तार धीमी हो सकती है। यदि इस दिन से आगे तक बारिश होती है और मौसम में बदलाव की गति कायम रहती है तो बहुत संभव है कि इसे मानसूनी बारिश मान लिया जाए।

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिन कम से कम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहेगा। यानी तीखी धूप, गर्म हवा के थपेड़े झेलने के लिए तैयार रहें। हालांकि ,इसके बाद बादल की वजह से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। रविवार सुबह की शुरुआत भी भीषण गर्मी के साथ हुई।

तीखी धूप में खड़े होना दहकती भट्ठी के आगे खड़े होने जैसा एहसास दे रहा था। गर्म हवाएं राह चलना मुश्किल कर रही थीं। सोमवार और मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

Advertisement
Advertisement