रसूलपुर नंदानगर और रजहीं पूरी तरह सील, सभी पास निरस्त; बिना परमिशन आने जाने की इजाजत नहीं

1221

गोरखपुर। गोरखनाथ के रसूलपुर, नंदानगर और खोराबार के रजहीं में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद इन सभी एरिया को सील कर दिया गया। इन क्षेत्रों के लिए जारी किए गए सभी पास को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। मेडिकल एमरजैंसी को छोड़कर किसी भी हालत में है यहाँ के लोगों तो बाहर आने जाने इजाजत नहीं होगी।

Advertisement

ऐसे में यहां के रहने वाले लोगों को जरूरी चीजों की किल्लत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी, सब्जी विक्रेताओं की लिस्ट जारी की है।

जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों में रहें। किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है। जरूरी चीजों के लिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी या फिर इस लिस्ट में दिए गए नंबरों से संपर्क करें।

इन स्थानों पर रहने वाले लोगों को रोज़मर्रा की वस्तुएँ और सेवाओं को उपलब्ध कराने हेतु हमारे द्वारा विभिन्न online पोर्टल्स चलाए जा रहे है जो इस प्रकार है-

  1. Onlinefoodz
  2. Kitchen officer
  3. Pyorezo app
  4. One point app
  5. A to Z store
  6. Gkponwheel
  7. Delivery@24
  8. Bigshop app
  9. Easy2liv app
  10. quefreeshop
  11. Bookmykiranaxyz
  12. Online medicine

इसके अतिरिक्त इन स्थानों के लिए मेडिकल स्टोर्स, किराना स्टोर्स और फल एवं सब्ज़ी वालों की सूची आपके साथ साझा की जा रही है।

आप दी गयी सूची मे उपलब्ध नंबरों पर सम्पर्क करके अपने ज़रूरत की प्रत्येक वस्तु घर बैठे मँगा सकते है।इस कठिन घड़ी में आप सब घर पर रहें और सुरक्षित रहें।