पूर्वांचल : मौसम बदल रहा है करवट, अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार

596

गोरखपुर और उसके आसपास मौसम अब करवट बदल रहा है। दिन में लोग गरम कपड़ों से पजहेज करने लगे हैं। सुबह लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते देखे जा रहे हैं।

Advertisement

वसंत पंचमी के बाद सूरज धीरे-धीरे कर ठंड को विदाई दे रहा है। सुबह के समय अभी भी लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते देखे जा रहे हैं।

मौसम बदलते ही गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ताल के नौकायन सहित सभी पर्यटनस्थलों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। पिछले पांच दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आसमान साफ रहेगा।

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता अधिकतम 83 व न्यूनतम 49 फीसद रही।

पूर्वानुमान कर अनुसार  मौसम फिर से यूटर्न ले सकता है। तीन से चार दिनों बाद पहाड़ों पर बारिश होने की संभावना है। इससे एक बार फिर थोड़ी सी ठंड बढ़ सकती है। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है।

करीब एक सप्ताह से दिन का तापमान औसत से अधिक है, जबकि न्यूनतम औसत के करीब है। फरवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस है।

167 रहा एक्यूआई

शनिवार को वायु शुद्धता गुणांक का स्तर 167 माइक्रो ग्राम प्रति घनमीटर रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि 100 माइक्रो ग्राम प्रति गहन मीटर तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है।