Home उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में 40% महिलाओं...

प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में 40% महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस

लखनऊ। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी ने आज बड़ा चुनावी ऐलान किया। कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि वह राज्य में महिलाओं को 40% टिकट देगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में एक प्रेस वार्ता में ऐलान किया कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में पार्टी 40% टिकट महिलाओं को देंगी।

उन्‍होंने कहा कि यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।

प्रियंका गांधी ने बताया कांग्रेस का नया नारा

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नया नारा भी दिया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि पार्टी ने महिलाओं की भागीदारी को लेकर लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रेसवार्ता में नारी सशक्तिकरण का बैनर लगा था, जिसका थीम था, लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

महिलाओं को जाति से ऊपर उठकर लड़ना है

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि यूपी की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो राष्ट्रीय तौर पर भी बढ़ेगी। मैं इस वक्त यूपी की इंचार्ज हूं।

जो महिलाएं हैं वो एकजुट होकर एक फोर्स नहीं बन रही हैं। उनको भी जातियों में बांटा जा रहा है। सोच ये है कि महिलाओं को जाति और प्रदेश से ऊपर उठकर एक साथ लड़ना है।

प्रियंका गांधी ने कहा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व जरूरी हो गया है।

Exit mobile version