राष्ट्रपति ने श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निधि समर्पण अभियान का किया शुभारंभ

310

नई दिल्ली। देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निधि समर्पण अभियान का 5 लाख एक सौ रुपये देकर किया शुभारंभ। अयोध्या में बनने वाले इस भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है जिसे नाम दिया गया है श्री राम मंदिर संग्रह निधि अभियान।

Advertisement

बता दें भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए यह धन संचय अभियान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और वीएचपी मिलकर देश भर में शुरू कर रहे हैं। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा और इस अभियान के तहत देशभर में करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद श्री राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो गई है। जिसके बाद अब राम मंदिर के निर्माण के लिए यह धन संचय अभियान की शुरुआत की गई है।

इसके तहत 15 जनवरी 2021 से लेकर 27 फरवरी 2021 तक देश भर में करोड़ों लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। करोड़ों लोगों तक पहुंच कर उनसे जो पैसा लिया जाएगा वह श्री राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा।

VHP अध्यक्ष आलोक कुमार के मुताबिक क्योंकि इस अभियान के तहत देश में करोड़ों लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में उन करोड़ो लोगों में विपक्षी दलों के नेता से लेकर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों से श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए निधि संग्रह और योगदान के लिए संपर्क किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक वीएचपी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग देश भर के करीब 5 लाख 50 हजार गांवों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे। इस दौरान करीब 13 करोड़ परिवारों से धन संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। धन संग्रह अभियान के तहत 10 रुपये, 100 रुपए और 1000 रुपए की पर्चियां दान देने वाले लोगों को दी जाएंगी।