प्री मानसून ने घेरा, गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादलों ने डाला डेरा

322

गोरखपुर। मौसम ने देश के अधिकांश हिस्से में करवट लेना शुरु कर दिया है आपको बता दे कि प्री मानसून की दस्तक तेज हो गई है।

Advertisement

सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इस बार मानसून काफी हद तक जनजीवन को ठंडा किए रहेगा।

सोमवार को कई हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। अन्य क्षेत्रों में भी एक-दो दिन में आंधी-पानी का दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि बुधवार तक उत्तर पश्चिम भारत का मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

गुरुवार और शुक्रवार को प्री मानसून गतिविधियां तेज होंगी।

उस समय पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी और मध्य राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट भी हो सकती है। शनिवार से एक बार फिर मौसम की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। हालांकि छुटपुट बारिश और धूल भरी आंधी जारी रह सकती है।