पंजाब नैशनल बैंक पनियरा में कार्यरत प्राची पाण्डेय लोक सेवा आयोग कृषि वर्ग में चयनित

605

महराजगंज। खुद पर यकीन हो और उसके लिए जी तोड़ मेहनत करने की इच्छा हो तो कठिन से कठिन लक्ष्य को भी आसानी से हासिल किया जा सकता है।

Advertisement

कठिन मेहनत करके महराजगंज जिले के आनन्दनगर कस्बे की निवासी प्राची पाण्डेय ने अपनी सफलता उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2018 में कृषि वर्ग में चयनित होकर यह दिखा दिया कि मेहनत में दम होती है। वर्तमान में प्राची पाण्डेय पंजाब नैशनल बैंक पनियरा में कृषि अधिकारी हैं।


प्राची के पिता पेशे से वकील हैं उन्होंने बताया कि प्राची पाण्डेय शुरू से ही मेघावी छात्र रही है इनकी प्रारंम्भिक शिक्षा नव जीवन मिशन स्कूल आनन्द नगर से तथा इंटर की शिक्षा जी एन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखपुर व स्नातक एंव परास्नातक काशी हिंदू विश्व विद्यालय से 91% अंको के साथ उत्तीर्ण किया है।


प्राची पाण्डेय का लोक सेवा आयोग में चयनित होने से क्षेत्र के लोगों ने बधाई दिया है वहीं लोगों ने कहा कि प्राची पाण्डेय ने क्षेत्र के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया है।


प्राची पाण्डेय ने अपनी पढ़ाई व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चयनित होने का सारा श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों एंव परिवार के सदस्यों को दिया है।