मारपीट का आरोपी पुलिसकर्मी को दांत से काटकर फरार, नाक और कान पर आई गंभीर चोट

588
Advertisement

उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मारपीट का एक आरोपी पुलिसवालों को घायल कर थाने के पास से ही भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र के रामकुंवर जाटऊ दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी।

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर थाने आ रहे कि उसने अचानक हमला बोल दिया। आरोपी ने दांत से पुलिसकर्मी को काटा और मौके से भाग निकला। पुलिस कर्मी की नाक और कान पर उसने दांत से काट लिया।

फरार आरोपी कती तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि रामकुंवर जाटऊ में दो पक्षों में मारपीट हो रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर अन्‍य आरोपी भाग खड़े हुए।

Advertisement

एक आरोपी टिल्‍लू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिसवाले टिल्‍लू को बाइक पर लेकर आने लगे। तभी थाने के कुछ करीब से वह पुलिसवालों को घायल कर भाग खड़ा हुआ।

टिल्‍लू ने बाइक चला रहे पुलिसकर्मी संदीप के कान को दांतों से काट लिया। जैसे ही उसने संदीप ने पीछे मुड़कर देखा टिल्‍लू ने उसकी नाक भी काट ली। संदीप लहूलुहान हो गया। उसने जैसे ही बाइक रोकी टिल्‍लू कूदकर भाग खड़ा हुआ।

दूसरे साथी ने घायल संदीप को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां उसका इलाज किया गया।

Advertisement
Advertisement