भीषण गर्मी से लोग परेशान, जल्द मानसून दे सकता है दस्तक

475

गोरखपुर। पूरा प्रदेश इस समय भीषण गर्मी से परेशान है। गोरखपुर भी इससे अछूता नहीं है यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज होने के बावजूद लोगों को 45 डिग्री तापमान का एहसास हो रहा। दो दिन पहले नोएडा में हुए बारिश ने लोगों की उम्मीदें बढ़ायी थी मगर फिर तपती धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। बादल आए थे, लेकिन गोरखपुर के बजाय लखनऊ, बहराइच, सिद्धार्थनगर होते हुए नेपाल की ओर निकल गए। गोरखपुर में 18 जून से मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

Advertisement

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे उमस और बढ़ेगी। दरअसल पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर तेलंगाना तक एक टर्फ लाइन जा रही है।

वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। फिलहाल मानसून ने ओडिसा में दस्तक दे दी है तो उम्मीद है कि आज कल में यहां भी बारिश होगी।