सिद्धार्थनगर में एक और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल 16 मरीज

511

सिद्धार्थनगर में आज सुबह आई कोविड 19 जांच रिपोर्ट में एक 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाया गया युवक कुछ दिन पहले ही मुंबई से आया था। हालांकि एहतियात के तौर पर युवक को पहले ही गंगा पब्लिक स्कूल धेन्सा नौगढ़ में क्वारनटीन गया था। युवक नौगढ़ तहसील क्षेत्र का रहने वाला है। जिले में अब तक 16 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Advertisement

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि युवक मुंबई से आया था। उसे गंगा पब्लिक स्कूल में कवरन्टीन किया गया था। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे बर्डपुर लेवल वन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

आपको बता दें कि भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 3 दिनों में संख्या 41000 से बढ़कर 53000 हो गई है।