शादी के दिन ही हो गयी दूल्हा दुल्हन में मारपीट, दूसरे दिन ही वापस मायके लौट गई दुल्हन

624

महाराजगंज। जिले के पुरन्दरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम सभा ककटही टोला मदरहना एक व्यक्ति कि धूमधाम से शादी हुई लेकिन सुहागरात वाले दिन दुल्हा-दुल्हन में तकरार हो गई जिसपर दूल्हे ने अपनी दुल्हन को बेरहमी से पीट दिया।

Advertisement

बस क्या था जन्म-जन्मांतर तक साथ जीने मरने की कसमें खाने वाली दुल्हन अपने मायके वालों को बुलाकर अपने नैयहर चली गई।

दुल्हन की मां की तहरीर पर पुरन्दरपुर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार के फरेंदा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दुल्हन फरेंदा क्षेत्र के की एक युवती की शादी 15 दिसंबर को हुई अगले ही दिन 16 दिसंबर को ससुराल से दुल्हन अपने मायके चली गई और 22 दिसंबर को पुरन्दरपुर थाना में दुल्हन की मां की तहरीर पर ककटही टोला मदरहना गांव निवासी दूल्हा विशाल समेत पांच के खिलाफ 498 ए , 323 व 3/ 4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज हो गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुल्हन को बुरी तरह टार्चर करते हुए मारापीटा गया। इस मामले में एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दुल्हन का आरोप है कि शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसके सारे सपने उस समय चकनाचूर हो गए जब कथित रूप से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

वही इस मामले में दूल्हे का कहना है कि दुल्हन मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी उसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। लेकिन दुल्हन का कहना है कि दहलीज पर पांव रखने के कुछ पल बाद ही दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू हो गया औऱ दूल्हा मेरे पास आया ही नहीं। इस मामले में विवाद बढ़ने पर दूल्हे ने परिजनों के साथ मिल कर मारपीट की इसलिए उसे यह कदम उठाना पड़ा।