साक्षी और अजितेश पर अब फ़िल्म बनाने की तैयारी!
भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश की अंतर्जातीय शादी लगातार सुर्ख़ियो में है।अब खबर आ रही है कि जल्द ही इनके ऊपर फ़िल्म भी बनने जा रही है। अजितेश और साक्षी से इसके लिए कई निर्माता संपर्क में है।आपको बता दें यह प्रेम कहानी काफी सुर्खियां बटोर चुका है साथ ही जर्मनी की एक मैग्जीन ने इन दोनों का साक्षत्कार भी लिया है।
Advertisement

जो अंतर्जातीय प्रेम विवाह पर है और जल्द ही इसका प्रकाशन भी होना है ।आपको बता दें कि साक्षी ने एक वीडियो के माध्यम से अपने पिता पर आरोप लगाया था कि वह उसके जान के दुश्मन बने हुए हैं जो काफी सुर्खियों में रहा था। लेकिन उनके पिता पप्पू भरतौल हमेशा इन आरोपों का खंडन करते रहे है।