नाइजीरिया के समुद्री लूटेरों ने गोरखपुर के युवक को बनाया बंधक..

557

सहजनवां तहसील क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी रामसुंदर चौहान एक शिप पर काम करता था। तीन दिसंबर को नाइजीरिया के समुद्री डाकुओं ने जहाज को कब्जे में ले लिया। कंपनी के एजेंट ने परिजनों को घर आकर इसकी सूचना दी तो सब स्तब्ध हो गए। परिजन बुधवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। रामसुंदर की जहाज नाइजीरियन सेना के कब्जे में है, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिल सकी है।

Advertisement

सहजनवां तहसील के सेमरी निवासी रामसुंदर चौहान (33) मुंबई के एंग्लो इंस्टर्न शिप मैनेजमेंट कंपनी में काम करता रहा है। कंपनी को हांगकांग की जहाज का काम मिला, जिसके बाद एक विदेशी सहित 18 भारतीयों का दल नाइजीरिया जा रहा था, लेकिन रास्ते में तीन दिसंबर को समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया।

परिजनों को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर में होने की सूचना मिली तो वे उनके कैंप कार्यालय पहुंच गए, लेकिन सीएम नहीं मिले, जिसपर कार्यालय में पत्र देकर मदद की गुहार लगाई। उधर राम सुंदर के बंधक बनाने की जानकारी मिलने पर आस-पास लोग भी परिजनों को ढांढस बढ़ा रहे है। बढ़े भाई श्यामसुंदर बताया कि मदद की गुहार लगाई जा रही है।