भारत नेपाल को सीमा पर रोहिंयाओं को बसा रहा है नेपाल

604

महराजगंज। भारतीय सीमा के पास नेपाल में 20 रोहिंग्या बसाए गए हैं। इन्हें काठमांडू से लाकर सीमा के पास रुपन्देही जिले में बसाया गया है। इन्हें नेपाल के कुछ गुटों से फंडिंग भी की जा रही है। इस सूचना पर भारतीय खुफिया सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं। एजेंसियां सीमावर्ती क्षेत्र में रोहिंग्या परिवारों की हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं।

Advertisement

भारत में एनआरसी और सीएए को लेकर सख्ती के चलते घुसपैठ पर रोक लगी तो रोहिंग्या सीमावर्ती नेपाल को अपना ठिकाना बना रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कुछ दिन पहले अच्छी खासी तादाद में रोहिंग्या परिवारों ने नेपाल का रुख किया। वहां काठमांडू के आसपास इन्होंने डेरा जमाया। अब हाल में उन्हें काठमांडू से लाकर भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में बसाया जा रहा है। रुपन्देही में ऐसे ही 20 परिवारों को काठमांडू से लाकर बसाया गया है।

इन्हें नेपाल के कुछ संगठन फंडिंग कर रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि संगठनों और बिचौलियों के मदद से रुपन्देही के भारतीय सीमा से सटे क्षेत्र में इन रोहिंग्या परिवारों ने जमीनें भी खरीदी हैं। इसके अलावा ढाढिंग और लासंतूर जिलों में भी बड़ी संख्या में रोहिंग्या रह रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में रोहिंग्या परिवारों की गतिविधियां बढ़ने से खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। फंडिंग की रिपोर्ट खुफिया एजेंसियों ने केंद्र को भेजी है।