नौतनवा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन, NCC कैडर्स ने निकाली रैली

510

महराजगंज। आज 8 जनवरी को 66वीं वाहिनी, साशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर-ll के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर कॉलेज नौतनवा के 30 NCC छात्राओं (9वी, 11वी, व 12वी) को सीमा दर्शन हेतु वाहिनी मुख्यालय से शुरू कर सीमा चौकी डंडाहेड तक रखा गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम का शुभारंभ बरजीत सिंह, कार्यवाहक कमांडेंट के द्वारा किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट ने बच्चों को भारत-नेपाल सीमा का सामरिक दृष्टि से महत्व, भारत के संविधान और प्रभुसत्ता के लिये जागरूक तथा बच्चों के मनोबल को बढ़ावा देने पर संबोधित किया।

सीमा चौकी डंडाहेड में शजंग बहादुर यादव (सहायक कमांडेंट) द्वारा NCC छात्राओं को बल के गठन, उपलब्धियों, के बारे में बताया गया।

सीमा स्तंभ संख्या (519 से 520) के बीच भ्रमण करवाया गया तथा पिलर की जानकारी, नेपाल के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री मनमीत सिंह आज़ाद, सहायक कमान्डेंट, उप निरीक्षक(संचार) राजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक(सामान्य) यशपाल राणा, उप निरीक्षक(सामान्य) जगत दिहिगिया, मुख्य आरक्षी(सामान्य) बलराज सिंह, आरक्षी(सामान्य) जलेन्द्र दास, आरक्षी(महिला) आई. सुजाता, आरक्षी(महिला) कुमारी प्रियंका सिंह के साथ नौतनवा इण्टर कॉलेज के अधयापक आनहुलला खान उपस्थित रहे।