गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर में इस बार बजट की कोई कमी नहीं होने वाली है । नगर निगम ने पिछले साल के मुकाबले इस बार 21.89 करोड़ रुपये ज्यादा का बजट पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
Advertisement
इस बार बजट 473 करोड़ 61 लाख 24 हजार का होगा। 22 फरवरी को कार्यकारिणी में बजट रखा जाएगा। 24 फरवरी को बजट को नगर निगम के सदन में पेश किया जाएगा।
इस बार बजट 473 करोड़ 61 लाख 24 हजार का होगा। 22 फरवरी को कार्यकारिणी में बजट रखा जाएगा। 24 फरवरी को बजट को नगर निगम के सदन में पेश किया जाएगा।
पिछले साल मार्च महीने में कोरोना शुरू हुआ तो नगर निगम के सभी विकास कार्य रुक गए। नागरिकों को कोरोना से बचाने में पूरा महकमा जुट गया। इसका परिणाम रहा कि शहर में कोरोना के मामले अनियंत्रित नहीं हुए।
कोरोना से उबरने और विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्याप्त धनराशि दी। शहर में सड़क, नाली और इंटरलाकिंग के लिए शासन से लगातार बजट मिल रहा है।
टैबलेट नहीं मिलेगा, स्मार्टफोन पर आएगा बजट
कोरोना के कारण इस बार नगर निगम का बजट पेपरलेस होगा। हालांकि बजट पार्षदों के स्मार्टफोन पर आएगा। जेम पोर्टल पर खरीदारी की प्रक्रिया शुरू न हो पाने के कारण टैबलेट नहीं मिल पा रहा है।
शासन ने पहले ही पार्षदों को स्मार्टफोन दिया था। पहले पार्षदों को टैबलेट दिया जाना था।
खुद की कमाई सिर्फ 47.14 करोड़
नगर निगम की पूरे साल में खुद की कमाई सिर्फ 47.14 करोड़ रुपये है लेकिन सिर्फ अधिष्ठान मय में खर्च 119.98 करोड़ हो जाएगा।
यानी यदि शासन की मदद न मिले तो नगर निगम कमाई का तकरीबन तीन गुना ज्यादा अफसरों व कर्मचारियों की तनख्वाह और अन्य मदों में खर्च करता है।