Home न्यूज़ मनोज शुक्ल बने भारतीय जनता पार्टी के चिल्लूपार विधानसभा प्रभारी

मनोज शुक्ल बने भारतीय जनता पार्टी के चिल्लूपार विधानसभा प्रभारी

संदीप त्रिपाठी

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल को चिल्लूपार विधान सभा का भारतीय जनता पार्टी का प्रभारी बनाया गया है श्री शुक्ल भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है जो लंबे समय से भाजपा संगठन में समर्पित ढंग से कार्य करते आ रहे हैं गोरखपुर जनपद के मलॉव निवासी श्री शुक्ल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे उसके बाद जिला मंत्री वह जिला महामंत्री के बाद जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के पद पे संगठन के लिए काम किए.

श्री शुक्ल के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा से मुख्य संगठन में उन्हें जगह देते हुवे उन्हें महामंत्री के पद पर जगह दी वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं इसके पूर्व में उन्हें पार्टी ने बांसगांव लोकसभा 2014 व विधानसभा 2017 में संयोजक बनाया था जिसका निष्ठा पूर्वक उन्होंने निर्वहन करते हुए पार्टी को सफलता दिलाई थी

Gorakhpur Live से बातचीत में उन्होंने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा और चिल्लूपार में संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा मैं हमेशा से पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य किया हूं आगे भी करता रहूंगा

वही चिल्लूपार से भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ल ने मनोज शुक्ल को विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री शुक्ल को मै बधाई देता हु साथ ही साथ ये आशा और विश्वास से कह सकता हु की इनके प्रभारी बनने से चिल्लूपार में भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए काम करने का तजुर्बा मिलेगा।

Exit mobile version