मंडलायुक्त ने नवीन कृषि मंडी परतावल का औचक निरीक्षण किया

331

महराजगंज। मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर ने आज दिन शुक्रवार को दोपहर अचानक परतावल नवीन कृषि मंडी का निरीक्षण किया।

Advertisement

उन्होंने वहां हॉट शाखा केंद्र के प्रभारी राकेश त्रिपाठी से अधिक से अधिक किसानों के धान तौल कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद एफसीआई शाखा पर धान तौल का जायजा लिया। वहाँ बीते 1 हफ्तों से धान क्रय केन्द्र बन्द होने पर केन्द्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाया।

इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र प्रभारियों से कहा कि किसानों के लिए टोकन की व्यवस्था उपलब्ध करा कर प्राथमिकता देते हुए व्यवस्था की जाए जिससे किसानों को दिक्कत ना हो।

वही इस अवसर पर किसानों ने कमिश्नर से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है। इस कारण से परतावल नवीन कृषि मंडी के क्रय केंद्रों पर भीड़ लग रही है।