रिश्वत लेने के जुर्म में SP ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड..

408

महराजगंज।

Advertisement

एक वर्ष पूर्व महराजगंज में तैनात हेड कांस्टेबल बब्बन यादव का रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एक व्यक्ति से 1200 ले रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी इसकी जांच में जुटे थे अब जांच के बाद हेड कांस्टेबल बब्बन यादव को दोषी पाया गया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। पूरा मामला महराजगंज के बरगदवा थाना का है जहां लगभग एक साल पहले रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें हेड कांस्टेबल बब्बन यादव द्वारा एक व्यक्ति से 1200 रुपए लिया जा रहा था।

जब मामले की जांच क्षेत्राधिकारी से कराई गयी तो जांच के उपरांत घटना सत्य पाई गई। जो 1 वर्ष पूर्व दिसंबर की है और इसमें हेड कांस्टेबल को दोषी माना गया इसके उपरांत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिश्वत लेने के अपराध पाए जाने पर हेड कांस्टेबल तथा जो व्यक्ति पैसे दे रहा है दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही साथ हेड कांस्टेबल बब्बन यादव को निलंबित भी किया गया है। खुद पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने इस बात की पुष्टि की और मीडिया को सूचित किया।