महराजगंज: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को कांग्रेसियों ने दिखाया काला झंडा, मची अफरातफरी

320

महराजगंज। परतावल स्थित नवीन मंडी समिति के गोदाम के उद्घाटन के लिए कुशीनगर जनपद से आते समय परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर धरमौली गांव के पास कृषि मंत्री को कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखा दिए।

Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के नए कृषि बिल का विरोध कर रहे थे और इस बिल को वापस लिए जाने के लिए नारेबाजी कर रहे थे।

आपको बता दें कि 93 लाख 88 हजार की लागत से बने 1000 टन क्षमता वाले गोदाम के उद्घाटन के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को आज महराजगंज जाना था।

लेकिन कुशीनगर जनपद से आते समय परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर धरमौली गांव के सामने कृषि मंत्री को कांग्रेसियों ने काला झंडा दिखा दिया।

हाथरस की घटना को लेकर प्रदर्शन को उतारू कांग्रेसियों के अचानक सामने आ जाने से मंत्री जी के साथ चल रही पुलिस सकते में आ गई।

इस घटना के बाद आनन-फानन में जिलाध्यक्ष अवनीश पाल समेत आफताब आलम, अब्दुल गनी, इनायत खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।