प्रेमी प्रेमिका का श्यामदेउरवा थाने में हुआ निकाह, पुलिस वाले बने साक्षी

763

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक लड़की का वर्षों से अपने ही बिरादरी के एक लड़के से प्रेम था और दोनों में शादी होनी थी।

Advertisement

लेकिन किसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया और लड़का शादी से मुकर गया जिसपर लड़की ने श्यामदेउरवा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर चकिया टोला बरईठवा की रहने वाली 18 वर्षिय रवीना खातून पुत्री गुलाम हैदर अली का घुघूली थाना क्षेत्र के बरगदवा माधोपुर निवासी 21 वर्षिय नासिर पुत्र इस्लाम अंसारी का विगत कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार थे।

29 सितंबर 2020 को इनके शादी की तारीख पड़ गई थी परन्तु इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई।

इसके बाद लड़के पक्ष के लोगो ने मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया तथा बारात लेकर नही आए। इस बात से नाराज लड़की पक्ष के लोगो ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

इस मामले में श्यामदेउरवा इस्पेक्टर विजय राज सिंह ने मध्यस्थता कर दोनों पक्षों को समझाया बुझाया।इस्पेक्टर के समझाने के बाद दोनों की आपसी रजामंदी से थाने में ही गुरुवार की शाम निकाह करा दिया गया।

इस अवसर पर मोहम्मद हाजी सरीफ, राज अंसारी , अब्दुल मजीद, हैदर अली, सुलेमान आदि लोग मौजूद रहे।

इस संबंध में इस्पेक्टर विजय राज सिंह ने बताया कि मामले में दोनों परिवार को समझाया गया और दोनों ने आपसी रजामंदी से निकाह कर लिया।