पश्चिम बंगाल में 30 मई तक लॉकडाउन, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद

316

पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए ममता सरकार ने 16 से 30 मई तक के लिए सख्त लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

Advertisement

बंगाल में 15 दिन के लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर मेट्रो, बस सेवाएं व अन्य सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संसथान बंद रहेंगे।

ममता सरकार में मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के तहत, बंगाल में 16 मई से 30 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी।

निजी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, मेट्रो और बस सेवा सब बंद रहेंगे। फल-सब्जी और राशन की दुकानें भी सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। रात के 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक लोगों के निकलने पर मनाही होगी।

बंगाल: क्या-क्या रहेगा बंद?
सभी सरकारी और निजी ऑफिस (जरूरी सेवाओं को छोड़कर), स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी तरह के उद्योग बंद रहेंगे।

जरूरी सेवाओं में लगे ट्रक या गुड्स व्हीकल को छोड़कर बाकी सभी ट्रकों, एमरजेंसी के अलावा प्राइवेट कार, टैक्सी, ऑटो नहीं चलेंगी। लोकल ट्रेन, मेट्रो सेवा, बस सेवा, ट्रेन सेवाभी बंद रहेगी।

सिर्फ 3 घंटे के लिए खुलेंगी दूध और फल-सब्जी की दुकानें
फल-सब्जी, राशन, दूध की दुकानें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। मिठाई की दुकानें शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चालू रहेंगे। शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो सकेंगे।