Home उत्तर प्रदेश आज जारी हो सकती है BJP के कुछ जिलाध्यक्षों की लिस्ट: सूत्र

आज जारी हो सकती है BJP के कुछ जिलाध्यक्षों की लिस्ट: सूत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में BJP आज कुछ जिलों के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ देर में ये सूची जारी हो सकती है इसके अलावा बाकी लिस्ट पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान “मेरी मारी मेरा देश” अभियान के बाद जारी होगी।

बताया जा रहा है कि 13 सितम्बर को दिल्ली में पार्टी बैठक के बाद बाकी जिलों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। सूत्रों की माने तो जिलाध्यक्षों के नाम पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रभारी धर्मपाल सिंह ने मुहर लगा दी है अब बस लिस्ट जारी करनी बाकी है।

Exit mobile version