गोरखपुर के लाल और नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

496

गोरखपुर शहर के लाल और युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा।

Advertisement

नीतीश सिंह राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा – रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड – चरगांवा, जिला गोरखपुर है।

नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल्ल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की, फिलहाल वह गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।

इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट किलिमंजारो को फतह करने के लिए रवाना किया था।

नीतीश सिंह गोरखपुर से 17 तारीख को अपने मिशन के लिए निकल चुके थे। 19 जनवरी को वह अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया शहर पहुंचे।

इसके बाद इन्होंने 23 जनवरी को अफ्रीका के सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई की शुरुआत की। वह 25 जनवरी को माउंट किलिमंजारो के बेस कैंप तक पहुंच गए थे

25 जनवरी की रात जब हिंदुस्तान के लोग सो रहे थे तब नीतीश रात के 11:30 बजे से माउंट किलिमंजारो को फतह करने के लिए निकल चुके थे। रात के समय ऊपर की चोटी पर करीब 120 से 150 की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।

शरीर जमा देने वाला माइनस 20 डिग्री का तापमान भी था, लेकिन वह नीतीश का हौसला नहीं डिगा सकीं। नीतीश 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6:50 पर अफ्रीका के सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया।