नौका विहार पर लेडी सिंघम ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई के कटे चालान

725

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने गोरखपुर के नौका विहार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसके तहत कई लोगों के चालान काटे गए।

Advertisement

नौकाविहार पर अनावश्यक रूप से बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के साथ साथ दो पहिया वाहन पर दो सवारी, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने, चार पहिया में अधिक संख्या में बैठने तथा लॉकडाउन के दौरान बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने पर पर लोगों का चालान किया गया।