Home उत्तर प्रदेश लेडी सिंघम अर्चना सिंह ने मलिन बस्तियों में पहुँचकर खास अंदाज में...

लेडी सिंघम अर्चना सिंह ने मलिन बस्तियों में पहुँचकर खास अंदाज में मनाया मदर्स-डे

गोरखपुर। मां एक ऐसा शब्द जिसके आगे दुनिया की हर बड़ी चीज छोटी है.. एक ऐसा शब्द जिसे सुनकर ही मन में ऊर्जा आ जाती है, एक ऐसा शब्द जिसके आगे भगवान भी झुक जाए, मां जो अपने बच्चों के लिए हर वो त्याग कर देती है जिसकी हम आप कल्पना भी नहीं कर सकते। मां जिसका एहसान कोई भी कभी भी नहीं उतार सकता। आज मदर्स डे है दुनियाभर में लोग इसे अलग अलग तरीके से लॉक डाउन का पालन करते हुए सेलिब्रेट कर रहे हैं।

गोरखपुर की महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने आज मलिन बस्तियों में पहुँचकर वहां मौजूद बच्चों के साथ इसे अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। अर्चना सिंह ने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया तथा उन्हें खाद्य सामग्री,टाफियां, चॉकलेट, मास्क वितरण कर उनमें खुशियां बांटी गई। यही नहीं अर्चना सिंह ने बच्चों को बड़े होकर अच्छे नागरिक कैसे बने इसके तरीके भी बताए।

Exit mobile version